शिवपुरी। जिला प्रशासन के महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी देवेन्द्र सुंदरियाल ने आज शुक्रवार को जिला स्तरीय कार्यशाला का कार्यक्रम आयोजित किया था। जिसमें शिवपुरी से सभी दैनिक अखबारों के पत्रकारों को बुलाया गया था। कार्यशाला के भीतर उप संचालक जनसंपर्क विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, प्रेस क्लब अध्यक्ष सहित अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। खासबात यह है कि इस कार्यशाला में करीब-करीब एक और डेढ़ घंटे तक कुर्सी पर सामने बैठे महिला बाल विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, उप संचालक जनसंपर्क से शिवपुरी के पत्रकारों की तीखी बहस हो गई। इन पत्रकारों ने उक्त दोनों अधिकारी महिला बाल विकास व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दोनों को अपने सवालों के आधार पर ऊपर खूंटी से टांग दिया। मीडिया के सवालों पर प्रशासन के यह दोनों अधिकारी पूरी तरह से तिलमिला गए। इस बीच कई बार इन्होंने अपनी कुर्सियां छोड़ीं...? आज शुक्रवार को जिला स्तरीय कार्यशाला पूरी तरह से मीडिया के तीखे सवालों से घिर गई और उक्त दोनों अधिकारियों को स्वयं के चेहरे पर पसीना भी आ गया। इस पूरे मामले पर जब इस संवाददाता ने देवेन्द्र सुंदरियाल से उनके मोबाइल नंबर पर 94279879741 संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया, साथ ही अपना मोबाइल बंद कर लिया।
भास्कर से बड़ा अखबार नहीं है शहर में
जिला स्तरीय कार्यशाला में नईदुनिया के फोटोग्राफर राहुल अष्ठाना ने कार्यशाला में तीखे लहजे में कहा कि शिवपुरी में भास्कर, पत्रिका, नईदुनिया ये बड़े अखबार हैं और आपके यहां से किसी ने भी इस कार्यशाला की सूचना नहीं दी। आपके विभाग में सभी लोगों पर मेरा मोबाइल नंबर है इसके बाद भी कार्यशाला की खबर नहीं....? आखिर क्यों...? यहां फोटोग्राफर राहुल अष्ठाना ने यह सवाल भी प्रमुखता से रखा कि केवल सोशल साइड पर सूचना देने से प्रशासन का फर्ज अदा हो जाता है? महिला बाल विकास अधिकारी से तीखे लहजे में कहा कि शिवपुरी में भास्कर से बड़ा अखबार नहीं है। इतना सुनते ही भास्कर के प्रतिनिधि संजीव बांझल सीधे-सीधे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एएल शर्मा पर पूरी तरह से बन बैठे और तीखे लहजे में उक्त अधिकारी के मुंह तरफ उंगली कर आंखों में आंखें डालकर बोले कि वो खबर दशरथ ने लगाई थी उस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया ली गई थी, साथ ही उन्होंने महिला बाल विकास अधिकारी सुंदरियाल से भी तीखे लहजे में कहा कि आपसे प्रतिक्रिया ली, लेकिन घंटों तक आपने फोन नहीं उठाया इस बीच अखबार के प्रतिनिधि खबर पर क्या करें...?
बड़ा बजट खर्च करने की तैयारी में अधिकारी सुंदरियाल...?
देखने में आया है कि प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी सरकार के बजट को विभिन्न माध्यमों से कब खर्च कर देते हैं ये किसी को मालूम नहीं चलता...? आज शुक्रवार को कार्यशाला के भीतर मीडिया कम, लेकिन अन्य कई लोग उपस्थित थे और उनके लिए आरओ पानी की व्यवस्था, नाश्ते की व्यवस्था, डॉट-कॉपी की व्यवस्था, बगैरा-बगैरा...। लेकिन यहां पर आज जो कुछ हुआ उसमें कार्यशाला हवा में दिखाई पड़ी और कार्यशाला के पूरे अधिकारी घंटों तक मीडिया के तीखे सवालों से घिरे रहे। जनचर्चा यह है कि इस कार्यशाला पर प्रशासन के अधिकारी सुंदरियाल कितना खर्च होना दिखाएंगे यह आगे देखने को मिलेगा...?
कार्यशाला में मोबाइल चलाते हुए नजर आईं पीआरओ मैडम
शिवपुरी में जिला जनसंपर्क कार्यालय में अधिकारी की कुर्सी संभालने वाली मैडम जी पिछले 31 अगस्त को शिवपुरी में आईं हैं, साथ ही आज शुक्रवार को प्रशासन के अधिकारी सुंदरियाल की कार्यशाला में जब मैडम जी कुर्सी पर बैठीं तो एक तरफ मीडिया के तीखे सवालों से सुंदरियाल और सीएमएचओ डॉ. एएल शर्मा बार-बार रुमाल से अपना मुंह साफ कर रहे थे, वहीं मैडम जी मोबाइल चलाते हुए काफी समय तक नजर आती रहीं।







