Breaking Ticker

राजे के जन्मदिन पर भाजपा मण्डल ने कराया निराश्रितों को भोजन

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष भानु दुबे की ओर से स्थानीय माधवचौक शिवपुरी स्थित हनुमान मंदिर में रहने वाले निराश्रितों को भोजन कराते हुए पूर्व मंत्री एवं शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे ङ्क्षसधिया का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान सर्वप्रथम सभी भाजपाईयों ने एकत्रित होकर भगवान श्रीहनुमान जी मंदिर में दर्शन किए तत्पश्चात मानव सेवा कार्य को आगे बढ़ाया। इस दौरान भाजयुमो नगर अध्यक्ष गिर्राज शर्मा ने भी अपने मित्र मण्डल की ओर से इस सेवा कार्य में योगदान देते हुए निराश्रितों को भोजन परोसा एवं मिष्ठान का वितरण किया गया और आर्शीवाद प्राप्त कर श्रीमंत की दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर अन्य सैकड़ों भाजपा नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे जिन्होंने पूर्व मंत्री एवं शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया के जन्मदिन अवसर पर अपनी ओर से इस सेवा कार्य में हाथ बंटाते हुए पुण्य लाभ प्राप्त किया और इस सेवा कार्य को श्रीमंत की दीर्घायु के लिए समर्पित किया। भाजपा मण्डल अध्यक्ष भानु दुबे व भाजयुमो नगर अध्यक्ष गिर्राज शर्मा द्वारा पूर्व मंत्री एवं विधायक यशोधरा राजे सिंधिया के जन्मोत्सव अवसर पर पूर्व से ही तैयारियां की गई थी जिसमें सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना योगदान देकर श्रीमंत के जन्मोत्सव में भागीदारी की और इस जन्मोत्सव अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाया। इस मानव सेवा कार्य में भाजपा नेता भानु दुबे के साथ भाजयुमो नगर अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, तरूण अग्रवाल, हरिओम नरवरिया काका, अरूण पंडित, संजय राठौर, संदीप वशिष्ठ, केपी परमार आदि सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit