शिवपुरी। विकास की मसीहा, पूर्व केबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक यशोधरा राजे सिंधिया का जन्मदिन विधायक प्रतिनिधि योगेश शर्मा द्वारा ग्राम पंचायत गंगौरा में आदिवासी बस्ती में पहुंचकर मनाया गया। यशोधरा राजे सिंधिया की दीर्घायु के लिए भगवान से प्रार्थना करते हुए खिचड़ी का वितरण किया गया। इस मौके पर योगेश शर्मा के अलावा वरिष्ठ पत्रकार, अजय सिंह कुशवाह, अजय राज सक्सेना (पत्रकार), भाजयुमो महामंत्री उत्तम सिंह धाकड़, अजय छाबई, आनंद धाकड़, दीप्ति भदोरिया, राज ठाकुर, खुशबू मिश्रा, सिमरन कोटिया, राहुल पड़ेरिया, बृजेश सिंह गंगोरा, मुंशी आदिवासी आदि लोग मौजूद रहे।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077








