शिवपुरी। विकास की पहचान और जनसेवा के लिए समर्पित रहने वाली मध्यप्रदेश शासन की पूर्व कैबीनेट मंत्री, एवं पूर्व सांसद व वर्तमान विधायक शिवपुरी श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया के जन्म दिवस के अवसर पर भाजपा जिला मंत्री एवं विधायक प्रतिनिधि कपिल जैन (पत्ते वाले) द्वारा बड़े ही अनूठे ढंग से श्रीमंत का जन्मदिन करौंदी में आदिवासी परिवारों के बीच मनाया गया। युवा नेता भाजपा के जिला मंत्री कपिल जैन ने इस दौरान आदिवासी बस्ती करौंदी में पहुचंकर वहां आदिवासियों को भोजन कराया और भोजन पश्चात मिष्ठान का वितरण किया गया। इस अवसर पर आदिवासी परिजनों को श्रीमंत के विकास कार्यों से भी अवगत कराया और बताया कि किस प्रकार से आज शिवपुरी के विकास में नए आयाम पूर्व मंत्री एवं विधायक शिवपुरी यशोधरा राजे सिंधिया के प्रयासों से प्राप्त किए है और यही कारण है कि आने वाले समय में शिवपुरी विधानसभा के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र में शासन की योजनाओं का लाभ दिलाकर क्षेत्रवासियों को लाभान्वित कराया जाएगा। इस अवसर पर आदिवासी परिवारों से आई महिला-पुरूषों ने अपने दोनों हाथों से भाजपा जिला मंत्री कपिल जैन के इन प्रयासों को सराहा और ईश्वर से श्रीमंत की दीर्घायु को लेकर प्रार्थना की। तत्पश्चात आदिवासी बच्चो के द्वारा केक कटवाकर एवं फल वितरण कर श्रीमंत का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर कपिल जैन के साथ उनके मित्र मण्डल सहित भाजपा के तमाम नेता, कार्यकर्ता एवं स्थानीय करौंद वासी मौजूद थे। बता दें कि पूर्व मंत्री एवं विधायक शिवपुरी यशोधरा राजे सिंधिया के जन्म दिवस पर मानव सेवा का कार्य करते हुए यह संदेश दिया गया है कि क्षेत्र के विकास में अग्रणीय रहने वाली श्रीमंत ने हमेशा सर्वहारा वर्ग के कल्याण की सोच को परिलक्ष्ति किया है और कोई भी वर्ग उनके विकास कार्य से अछूता ना रहे इसलिए पूर्व मंत्री एवं विधायक यशोधरा राजे सिंधिया के जन्मदिवस पर उनकी दीर्घायु के लिए यह मानव सेवा के कार्य किए गए ताकि सभी की दुआऐं श्रीमंत को मिले और वह क्षेत्र के विकास के लिए और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करें और ईश्वर उन्हें दीर्घायु प्रदान करें।








