शिवपुरी। पूर्व केबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक विधायक यशोधरा राजे के जन्मदिन के उपलक्ष्य में यशोधरा राजे सिंधिया समर्थक भाजपा नेता संजय गौतम एवं विपुल जैमिनी द्वारा देर शाम मंशापूर्ण मंदिर पर विधि विधान से सुंदरकांड का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी ने भगवान से यशोधरा राजे सिंधिया के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के लिए कामना की गई। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि संजय गौतम, मंडल अध्यक्ष भानु दुबे, नगर मंत्री विपुल जैमिनी, हरिओम राठौर, केपी परमार, निर्देश गोयल, कपिल भार्गव, दुर्ग सिंह यादव, पवन शर्मा दिव्यांश जैमिनी सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे।
जन्मदिन के उपलक्ष्य में पौधारोपण अभियान प्रारंभ
यशोधरा राजे के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पौधारोपण अभियान प्रारंभ किया गया, जो आगे भी चलता रहेगा। शंकर कॉलोनी स्थित पार्क में विधायक प्रतिनिधि संजय गौतम, सक्सेस पॉइंट के उमेश श्रीवास्तव, बीके श्रीवास्तव, अवधेश श्रीवास्तव, हरिओम राठौर, विपुल जैमिनी, राजेंद्र शिवहरे, कप्तान यादव, दुर्ग सिंह यादव, अजीत ठाकुर, पंकज पाराशर सहित स्थानीय नागरिकों ने वृक्षारोपण किया गया।








