Breaking Ticker

पुलिस अधीक्षक की छवि को धूमिल कर रहे यातायात के कबीर

  • यातायात व्यवस्था सुधारने के नाम पर लोगों के साथ करते हैं बदसलूकी

शिवपुरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर ने अपनी कार्यशैली के दम पर शिवपुरी पुलिस महकमे के नाम पर प्रदेश में कई रिकॉर्ड बनाये हैं और कई मामलों में शिवपुरी की रेंक में सुधार आया है, लेकिन उनके अधीनस्थकर्मी उनकी इस छवि को धूमिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी तरह का मामला यातायात थाने में पदस्थ एक यातायातकर्मी कमलकिशोर कबीर का सामने आया है। यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव भले ही लोगों को समझाइश देते हों या फिर हिदायत, पर उनका लहजा सभ्यतापूर्ण होता है। लेकिन श्री कबीर यातायात व्यवस्था सुधारने के नाम पर आम नागरिकों के साथ बदसलूकी करने से नहीं चूकते। श्री कबीर पर आरोप है कि वह लोगों के साथ समझाइश के नाम पर अपनी बर्दी का रौब झाड़ते हैं। इससे लगता है कि यह वर्दी उन्हें जनता की सेवा के लिए नहीं, बल्कि रौब झाडऩे के लिए मिली हो। यहां बता दें कि विगत कुछ दिनों पूर्व ही एक यातायात कर्मी की वसूली करते हुए वीडियो वायरल हुई थी जिसके कारण विभाग को खासी बदनामी झेलनी पड़ी थी। यहां बता दें कि शहर के अनेक पॉइंटों पर यातायाती कर्मी तैनात तो रहते हैं, लेकिन उनका ध्यान अपनी ड्यूटी पर कम मोबाइल चलाने और गप्पें हांकने पर अधिक होता है। जिन्हें आसानी ने पॉइंटों पर देखा जा सकता है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit