Breaking Ticker

दोबारा PM बनने के बाद अपने पहले विदेश दौरे पर मोदी मालदीव रवाना

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दूसरी बार देश की सत्ता संभालने के बाद शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर मालदीव और श्रीलंका के लिए रवाना हो गए। 
मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद अपने पहले विदेश दौरे पर मालदीव रवाना
प्रधानमंत्री ने अपने विदेशी दौर की शुरुआत पड़ोसी देश मालदीव और श्रीलंका से करके स्पष्ट संदेश दिया है कि भारत 'पड़ोसी पहले' (नेबरहुड फर्स्ट) की नीति को तवज्जो देता है। प्रधानमंत्री को वहां मालदीव के सर्वोच्च सम्मान से भी सम्मानित किया जाएगा। यह इस बात की ओर सकेत करता है कि भारत के मालदीव के साथ संबंध और प्रगाढ़ हो रहे हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री के इस दौरे के दौरान भी कई अहम समझौते हो सकते हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनाव में दोबारा जीत के बाद आज केरल के कोच्चि से अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए रवाना हो गए। वह आठ और नौ जून को अपने समुद्री पड़ोसियों मालदीव और श्रीलंका में दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री व्यस्तताओं के बीच दोनों देशों के राजनीतिक नेतृत्व के साथ बैठक में शामिल होंगे।

विदेश दौरे पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने केरल के गुरुवायूर के प्रसिद्ध मंदिर में देश की प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं केरल में लोगों के प्रति कृतज्ञता के भाव के साथ आता हूं। हां, हमारी पार्टी ने यहां एक भी सीट नहीं जीती है लेकिन मैं और भी अधिक मजबूती के साथ राज्य की सेवा करूंगा और अपने अद्भुत नागरिकों के साथ बंधन को गहरा करूंगा। उन्होंने कृषि, पर्यटन, स्वास्थ्य सेवा और अन्य क्षेत्रों में सरकार के विजन पर प्रकाश डाला।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit