खनियांधाना शिवकांत सोनी :- खनियाधाना व आस पास के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से समाजसेवी युवा समिति के सदस्यों द्वारा कई प्रकार के समाज के क्षेत्र में लोगों का निस्वार्थ भाव से समिति के सदस्यों द्वारा सहयोग किया जा रहा है वही लगभग 1 वर्ष पहले मुहारीकला के विनोद विश्वकर्मा को ग्वालियर जांच के उपरांत कैंसर बताया था तब विनोद की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उनके परिवार वालों ने खनियाधाना में समाजसेवी युवा समिति एवं ब्लॉक पत्रकार संघ खनियांधाना व कुछ अन्य दलों से सहायता के लिए गुहार लगाई थी तब इन सभी ने मिलकर खनियांधाना नगर से करीब 30 से 40 हजार रू नगदी सहयोग राशि नगर से एकत्रित कर पीड़िता परिवार को उपचार हेतू दी गई थी जिससे उसका उपचार समय पर हो जाने से स्वास्थ हुआ था वही ऐसा ही अभी वर्तमान में खनियांधाना के ग्राम देवखो निवासी लक्ष्मण जाटव के दामाद की दोनो किडनी खराब होने के कारण पिछले 6 माह से दिल्ली के एम्स अस्पताल में उपचार जारी है इसके उपचार हेतु लगभग 6-7 लाख रुपए खर्च आ रहा था तो कुछ सहकारी सहायता आयुष्मान भारत योजना से कम हो गया और कुछ 1लाख रू इन्होंने जमीन आदि बेज कर व्यवस्था कर ली है थी पर फिर भी करीब 50 हजार रू के लिए लक्ष्मण जाटव खनियाधाना आकर समाज सेवी युवा समिति के सदस्यों से मिल कर मदद मांगी तो समाज सेवी समिति के सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुये समिति के सदस्य बुधवार को पीडित की पत्नी राधा जाटव व राधा के पिता के साथ सभी सदस्य एकत्रित होकर नगर में मुख्य बाजार एवं कुछ प्रतिष्ठानों से किडनी के उपचार हेतू नगदी आर्थिक सहयोग राशि 16710रू को किडनी पीड़ित गया प्रसाद पुत्र हीरालाल जाटव निवासी दबिया गयाप्रसाद की पत्नी राधा जाटव को सुपुर्द की गई एवं पीडित के परिवार एवं नगर के लोगों ने भी खनियॉधाना समाज सेवी युवा संगठन के सदस्यों को सराहनीय कार्य करने पर धन्यवाद के पात्र ठहराया इसमे खनियांधाना ब्लॉक पत्रकार संघ का भी सराहनीय योगदान रहा इसमे उपस्थित सदस्यगण फिरोज अली ,दिनेश कुमार झा ,सुखदेव पंकज, नवीन कोली, आशीष सोनी, अंशुल सक्सैना, प्रमोद कोली ,शिवकांत सोनी ,अतुल परिहार आदेश सैन मुकेश प्रजापति ,एवं नगर के मुख्य आर्थिक सहयोगी दीपक व्या जैन , पंकज सिंघई , सुरेंद्र कोठादार , महावीर कठरया , महेन्द्र सक्सेना ,प्रमोद वंशकार आदि लोगों ने सहयोग कर मानवता का धर्म निभाया और पीड़ित गयाप्रसाद को जल्द स्वास्थ होने की कामना की
ReplyForward
|






