Breaking Ticker

राठौर युवा जागृति मंच के तत्वाधान में दो दिवसीय संस्कार शिविर 15 एवं 16 जून को

शिवपुरी। व्यक्तित्व निर्माण के तीन महत्वपूर्ण भाग पहला स्वस्थ शरीर ,दूसरा स्वस्थ मन और तीसरा बौद्धिक क्षमता का विकास इन का समाज निर्माण में उपयोग करना यही संस्कार शिविर का उद्देश्य है इसी उद्देश की पूर्ति के लिए राठौर युवा जागृति मंच शिवपुरी के तत्वाधान में दो दिवसीय संस्कार शिविर श्री परमहंस आश्रम विनेगा में आयोजित किया जा रहा है जो कि 6 वर्ष से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के लिए रहेगा। जानकारी देते हुए डॉ राकेश राठौर ने बताया कि वर्तमान परिवेश में तकनीक के प्रसार के कारण हमारी भावी पीढ़ी को मूलभूत संस्कृति ,राष्ट्र के स्वाभिमान से परिचित कराना आवश्यक है हमारा यह वर्तमान हमारे आने वाले कल का निर्धारण करेगा इसलिए आवश्यक है कि हम इस वर्तमान को उन सभी आवश्यकताओं से पोषित कर दें जो उनके उज्जवल भविष्य के लिए आवश्यक है इसी विचार को फलीभूत करने के लिए बालक बालिकाओं का संस्कार शिविर आयोजित किया जा रहा है जिसके माध्यम से बच्चों को राष्ट्रवादी, संस्कारी, स्वाबलंबी जीवन के मूल मंत्र देने का प्रयास राठौर युवा जागृति मंच संस्कार शिविर के माध्यम से करने जा रहा है संस्कार शिविर में सहभगिता के लिए आरोग्य होम्यो क्लीनिक मोती बाबा रोड् पानी की टंकी के सामने पंजीयन कराए जा सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit