Breaking Ticker

गहरी नींद में सोई कमलनाथ सरकार की देन है बिजली समस्या: प्रहलाद भारती

शिवपुरी। भीषण बिजली संकट के विरोध में भाजपा की प्रदेश व्यापी चिमनी यात्रा के निमित्त आज शिवपुरी जिले में सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा चिमनी यात्रा स्थानीय माधव चौक चौराहे पर निकाली गई जिसमें संबोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के समय पर्याप्त बिजली थी एवं सुचारु रूप से प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को आपूर्ति भी सुनिश्चित की गई थी आज मध्य प्रदेश की हालत बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है जहां सरकार पानी और बिजली जैसी समस्याओं पर भी अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय कभी अधिकारियों को पूछती है तो कभी बिजली उपकरणों की गुणवत्ता पर प्रश्न खड़े करती है भाजपा की पैनी नजर सरकार की सभी हरकतों पर है हम ना तो सरकार को कोई घोटाला करने देंगे और ना बिजली संकट को लेकर कोई बहानेबाजी सुनेंगे मध्य प्रदेश पार्टी ने तय कर लिया है कि मध्य प्रदेश के नागरिकों को समुचित बिजली दिला कर ही रहेंगे प्रदेश की गहरी नींद में सोई हुई कमलनाथ सरकार की नाकामी के कारण पैदा हुए भीषण बिजली संकट के विरोध में आज शिवपुरी के कार्यकर्ताओं ने यह चिमनी यात्रा निकाली है आगे भी सभी कार्यकर्ता आमजन को साथ लेकर प्रदेश व्यापी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आने वाले दिनों में कड़े संघर्ष का शंखनाद करेंगे इस अवसर पर माखनलाल राठौर, ओमप्रकाश शर्मा, हेमन्त ओझा,अशोक खण्डेलवाल, डॉ राकेश राठौर, भानु दुबे, विपुल जैमिनी, अमित भार्गव, हरिओम राठौर, मुकेश चौहान, संजय कुशवाह, कपिल जैन, राजकुमार शर्मा, के पी परमार, गणेश धाकड़, विमल जैन, हरिओम काका, दीपेश फडऩीष, अमन मिश्रा, नीरज खटीक,जयदीप कुशवाह, आकाश राठौर सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit