Breaking Ticker

सिंधिया नहीं चाहते कि क्षेत्र में जनाधार वाला नेता संसद पहुँचे: केपी यादव

  • सिंधिया क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं विकास की भी चिंता करनी चाहिए

केदार सिंह गोलिया, शिवपुरी। सिंधिया जी की मानसिकता है कि वह क्षेत्र से कोई भी ऐसे व्यक्ति को आगे नहीं आने देना चाहते जिससे साथ जनाधार हो जिसमें क्षमता हो कि वह नेता वन सके उसके जीते जागते कई उदाहरण हैं भाई साहब वीरेंद्र रघुवंशी, हरिबल्लभ शुक्ला, बालेंदु शुक्ल और स्वयं मैं भी, कोई भी नेता आगे बढ़ता है उसे वही का वही दबा दिया जाता है क्योंकि यह समझते हैं नहीं तो हमें कौन पूछेगा। इस क्षेत्र से भी नेता क्यों नहीं बन सकते यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है यहां से तो आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर और क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले युवा नेताओं की भी कमी नही है। उन्हें भी मौका मिलना चाहिए मैं आपसे निवेदन करता हूं कि आप चौथा स्तंभ है आप सच्चाई को सामने रखें कि सांसद के 18 साल के कार्यकाल में क्षेत्र में कोई विकास नहीं हुआ वह इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं क्षेत्र के विकास की भी चिंता करनी चाहिए। बी एस पी प्रत्याशी के कांग्रेस समर्थन के जवाब में डॉ के पी यादव ने कहा कि बी एस पी को प्रत्याशी पर दबाव बनाकर एवं अन्य संसाधनों के माध्यम से उनसे समर्थन ले लिया। यह बहुजन समाज पार्टी के समर्थक कार्यकर्ताओं का अपमान है। मोदी जी के विकास के प्रश्न का जवाब देते हुए श्री यादव ने कहा कि मोदी जी ने बिगत पांच वर्षों में देश के हर क्षेत्र का विकास किया है उज्ज्वला योजना के करोड़ों सिलेंडर अटल आवास के करोड़ों पक्के मकान, सौभाग्य योजना से बिजली,स्वच्छ भारत मिशन से शोचालय और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जो अटल जी की देन थी। आज हर गांव गांव में सड़कों का जाल बिछ गया है जिसे गांव में भी शासन की सारी सुविधाएं आसानी से पहुंच रही है। भारतीय जनता पार्टी एक के कैडर बेश पार्टी है यहां कोई बंशवाद नहीं है सब कार्यकर्ता समान है हमारा स्लोगन सबका साथ सबका विकास है यहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी  मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बन सकता है हमारे यहां प्रत्याशी चयन किसी एक व्यक्ति से न होकर चुनाव समिति एवं वरिष्ठ नेतृत्व तय करता है। यह बात आज पत्रकार बार्ता में पत्रकार बंधुओं के प्रश्नों के जबाब में डॉ के पी यादव ने दिए। इस अवसर पर विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, पूर्व विधायक नरेन्द्र बिरथरे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र शर्मा, पूर्व राज्यमंन्त्री राजू बाथम, हेमन्त ओझा, डॉ राकेश राठौर,अमित भार्गब आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit