Breaking Ticker

नगर परिषद अध्यक्ष कोलारस की कार बाइक सवार को बचाने के फेर में पलटी, नप अध्यक्ष घायल

शिवपुरी। कोलारस नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे की कार ईसागढ में आनंदपुर ट्रस्ट के समीप एक बाइक सवार को बचाने के फेर में अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे कार में सवार नगर परिषद अध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए बदरवास अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है। शिवहरे को आंख के पास चोट आई है। जानकारी के अनुसार कोलारस नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे मंगलवार को ग्राम ईसागढ गए थे और जब वे शाम के समय ईसागढ से कोलारस लौट रहे थे उसी दौरान उनकी कार एक बाइक चालक को बचाने के चलते अनियंत्रित होकर सडक से नीचे उतरकर खाई में जा गिरी और गुलाट खा गई जिससे कार में सवार अध्यक्ष व उनका चालक गंभ्ीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर भीड जमा हो गई और पुलिस को भी सूचना दी जिसके बाद आनन फानन में अध्यक्ष शिवहरे व उनके चालक को बदरवास अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता रामवीर यादव ने बताया कि शिवहरे प्रचार करने के लिए ईसागढ गए थे और लौटते समय यह हादसा घटित हुआ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit