Breaking Ticker

गुरावल में डेल्टा नदी पर बनेगा 195 मीटर लंबा पुल, 7.12 करोड़ रुपये होंगे खर्च

विधायक कैलाश कुशवाह लंबे समय से कर रहे थ मांग, शासन को पत्र भेजकर उठाया था पुल निर्माण का मुद्दा


शिवपुरी। पोहरी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुरावल में आदिवासी बस्ती के पास डेल्टा नदी पर लंबे समय से चली आ रही पुल निर्माण की मांग अब पूरी होने जा रही है। विधायक कैलाश कुशवाह के निरंतर प्रयासों के बाद नदी पर 195 मीटर लंबे पुल के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। पुल निर्माण पर करीब 7 करोड़ 12 लाख 5 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी।

विधायक कैलाश कुशवाह ने इस संबंध में पत्र के माध्यम से पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल तथा लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह को प्रस्ताव भेजकर गुरावल में आदिवासी बस्ती के पास नदी पर बड़ा पुल बनाए जाने की मांग की थी। पत्र में विधायक ने बताया था कि गुरावल में नदी पर बड़ा पुल नहीं होने के कारण विशेषकर वर्षा ऋतु में जलभराव के चलते ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। इससे आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के साथ-साथ ग्रामीणों को स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य आवश्यक सेवाओं का लाभ लेने में परेशानी होती है। विधायक की मांग और लगातार किए जा रहे प्रयासों के बाद अब पुल निर्माण को मंजूरी मिलने से गुरावल सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। 195 मीटर लंबे पुल के निर्माण से बरसात के दौरान आवागमन की समस्या दूर होगी और ग्रामीणों को वर्षभर सुगम संपर्क सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। विधायक कैलाश कुशवाह ने कहा कि पोहरी क्षेत्र की जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit