Breaking Ticker

नाती आर्यवीर के जन्मदिन पर जितेंद्र जैन गोटू का सेवा संदेश, ग्राम पिपरियाखेड़ा में बच्चों के संग बाँटी खुशियाँ



शिवपुरी। ग्राम पिपरियाखेड़ा में नाती आर्यवीर के जन्मदिन के अवसर पर एक भावनात्मक और प्रेरणादायी दृश्य देखने को मिला, जब पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोटू ने छोटे बच्चों के साथ खुशियाँ बाँटते हुए सेवा भाव का उदाहरण प्रस्तुत किया।

जन्मदिन को उत्सव तक सीमित न रखते हुए उन्होंने सर्दी से बचाव के लिए नन्हे बच्चों को गर्म वस्त्र वितरित किए। बच्चों के मुस्कुराते चेहरों को देखकर माहौल भावुक हो उठा। इस अवसर पर श्री जैन ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों को वस्त्र प्रदान करना उन्हें ईश्वर की सच्ची सेवा करने जैसा अनुभव देता है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष जन्मदिन को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाने का प्रयास किया जाता है, जिससे आत्मिक संतोष मिलता है। उनके अनुसार, लोगों की सेवा और बच्चों की मुस्कान में ही जीवन की असली खुशी और जन्मदिन की सच्ची सार्थकता छिपी है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने ईश्वर से नाती आर्यवीर के स्वस्थ, दीर्घायु एवं संस्कारी जीवन की कामना की। यह आयोजन न केवल एक पारिवारिक खुशी का अवसर रहा, बल्कि समाज को सेवा और संवेदनशीलता का संदेश भी देता नजर आया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit