Breaking Ticker

सुनील वर्मा बने अपाक्स के जिला अध्यक्ष

 म. प्र. शासन से मान्यता प्राप्त संगठन के जिला अध्यक्ष बनने पर कर्मचारियों ने जताया हर्ष




शिवपुरी :- मध्य प्रदेश शासन से मान्यता प्राप्त संगठन अपाक्स का शिवपुरी जिला अध्यक्ष सुनील वर्मा को बनाया गया है। उनकी यह नियुक्ति मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक) अधिकारी कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह यादव द्वारा संगठन के संरक्षक इंजीनियर भुवनेश कुमार पटेल की अनुशंसा पर की गई है। अपाक्स के जिला अध्यक्ष बनने पर सुनील वर्मा ने संगठन के संरक्षक भुवनेश पटेल एवं प्रदेश अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह यादव, उप प्रांताध्यक्ष जगदीश यादव, शिवपुरी जिला संरक्षक दुबेजी बाथम  का आभार प्रकट किया है एवं संगठन को आश्वस्त किया है कि वह सदैव कर्मचारी हितों के लिए पूर्ण ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य करते हुए संघर्षशील रहेंगे।

 श्री वर्मा को अपाक्स के जिला अध्यक्ष बनने पर कर्मचारियों ने उन्हें बधाइयां व शुभकामनाएं प्रेषित की है। बधाइयां देने वालों में राज्य कर्मचारी संघ के जिला संयोजक राजेंद्र पिपलोदा,समाजसेवी सुनील धाकड़,सेवड़ा संकुल प्राचार्य राजेश कम्ठान, प्रांतीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार सरैया, शासकीय शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष पवन अवस्थी, जिला संयोजक विपिन पचौरी, शासकीय सेवक सेतु के जिला अध्यक्ष अमरदीप श्रीवास्तव,पीएमयू के जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, सकील खान, सीएसी शशांक राठौर,मनोज कुमार वर्मा, गोविंद धाकड़, बृजमोहन यादव, राजेंद्र धाकड़, सुल्तान सिंह बघेल,राजाराम गुर्जर, नीखरा सर, मुकेश मेहता, दीपक भार्गव, फूल सिंह यादव, अनिल धाकड़,रवि वसेड़िया, अपाक्स एवं ओबीसी महासभा के पदाधिकारी व समाज बंधु आदि शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit