Breaking Ticker

सांसद भारत सिंह कुशवाह की पहल पर पोहरी क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात : पार्वती नदी पर दो नये पुलों के निर्माण को सरकार की मंजूरी, वर्षों पुरानी मांग पूरी

पार्वती नदी पर दो नये पुलों के निर्माण को सरकार की मंजूरी, वर्षों पुरानी मांग पूरी



शिवपुरी/पोहरी। लोकसभा क्षेत्र 03 ग्वालियर के सांसद भारत सिंह कुशवाह की लगातार पहल और प्रयासों का बड़ा परिणाम अब सामने आया है। बजट वर्ष 2025-26 में अपने संसदीय क्षेत्र के महत्वपूर्ण विकास कार्यों को शामिल करने के लिए सांसद द्वारा जिला प्रशासन एवं मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग के माध्यम से भेजे गए प्रस्तावों को प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है। इन कार्यों में सबसे महत्वपूर्ण पार्वती नदी पर दो नये पुलों का निर्माण है, जिससे लंबे समय से जूझ रहे क्षेत्रवासियों को बड़ा राहत मिलेगी।

गोंदोली में 828 लाख से तो बीलवरा माता मार्ग पर 494 लाख की लागत से बनेगा पुल

मध्यप्रदेश सरकार ने नगर परिषद बैराड़, विधानसभा पोहरी अंतर्गत आने वाले ग्राम गोंदोली में पार्वती नदी पर नवीन पुल निर्माण की मंजूरी प्रदान की है। यह पुल लगभग 80 मीटर लंबा होगा और इसके निर्माण पर 828 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके अलावा बीलवरा माता मार्ग पर ग्राम टोरिया के पास पार्वती नदी पर 60 मीटर लंबा नया पुल भी स्वीकृत किया गया है। इस निर्माण पर 494 लाख रुपये व्यय होंगे। दोनों पुलों के बन जाने से क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में सुगमता मिलेगी और वर्षों से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा।

सांसद की सक्रियता और संवाद शैली बनी सफलता की कुंजी

सांसद भारत सिंह कुशवाह अपने संसदीय क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते रहे हैं। पोहरी विधानसभा क्षेत्र में दौरे के दौरान ग्रामीणों ने उनसे इन पुलों के निर्माण की मांग बार-बार रखी थी। सांसद ने जनता की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रदेश सरकार के समक्ष विषय रखा और इसे बजट में सम्मिलित कराने के लिए व्यक्तिगत रूप से प्रयास किए। लोक निर्माण मंत्री से भी उन्होंने विशेष रूप से इन दोनों महत्वपूर्ण कार्यों की स्वीकृति हेतु आग्रह किया था, जिसका परिणाम अब सामने आ गया है।

प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में जनता तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना ही मेरा संकल्प: सांसद कुशवाह

सांसद कुशवाह ने पुल निर्माण की मंजूरी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मध्यप्रदेश शासन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुँचाने, जनसमस्याओं को सुनने और उनका समाधान कराने के लिए वे हमेशा प्रतिबद्ध हैं।

क्षेत्र में खुशी की लहर, लोगों ने कहा-हमारी वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई

दोनों पुलों के निर्माण कार्यों को मंजूरी मिलने से क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह है। ग्रामीणों ने कहा कि बरसात के दिनों में पार्वती नदी पर आवागमन लगभग ठप हो जाता था, जिससे स्कूल, अस्पताल, बाजार जैसी मूलभूत जरूरतें भी प्रभावित होती थीं। अब पुल बन जाने से न केवल आवाजाही आसान होगी, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। लोगों ने सांसद भारत सिंह कुशवाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने सचमुच जनता की बात को सरकार तक पहुँचाकर उसे पूरा करवाया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit