Breaking Ticker

जहरीली शराब पर करैरा आबकारी की बड़ी कार्रवाई: 13.5 लीटर जहरीली हाथ भट्टी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, छितीपुर में 300 लीटर शराब ज़ब्त


शिवपुरी। जिले में जहरीली शराब के कारोबार पर लगातार की जा रही कार्रवाई के तहत 4 दिसंबर 2025 को आबकारी वृत्त करैरा टीम ने दो महत्वपूर्ण दबिशें देकर बड़ी सफलता हासिल की। कलेक्टर रविन्द्र चौधरी के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के नेतृत्व में करैरा वृत्त प्रभारी गौरव कुमार कोल की टीम ने दिनारा क्षेत्र के पिछोर रोड स्थित अशोक होटल के पास पहाड़ी पर दबिश देते हुए आरोपी उमा कंजर को 13.5 लीटर जहरीली हाथ भट्टी शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) और 49(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

एक अन्य कार्रवाई में टीम ने छितीपुर स्थित कंजर डेरे पर दबिश देकर छह प्रकरण दर्ज किए। यहां से 300 लीटर हाथ भट्टी शराब, मदिरा निर्माण की सामग्री जब्त की गई तथा मौके पर 4800 किलो गुड़ लहान नष्ट किया गया। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 4.5 लाख रुपये आंकी गई। इस कार्रवाई में वृत्त प्रभारी गौरव कोल, आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी डॉ. तीर्थराज भारद्वाज, उपनिरीक्षक लोकेश बेवारिया, आरक्षक रितिक तथा सैनिक अनिल, रवि और सुमन का सराहनीय योगदान रहा। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि शिवपुरी जिले में जहरीली शराब के विरुद्ध सख्त कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit