Breaking Ticker

अर्जुन इकलोदिया का बदरवास ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर किया स्वागत

जमीनी कार्यकर्ता को मिली कमान, संगठन को नई ऊर्जा देने का संकल्प


शिवपुरी। कांग्रेस संगठन में वर्षों से निष्ठा, संघर्ष और समर्पण के साथ कार्य कर रहे जमीनी कार्यकर्ता अर्जुन इकलोदिया को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी आदेश में उन्हें बदरवास ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अर्जुन इकलोदिया को क्षेत्र में एक ऐसे नेता के रूप में जाना जाता है, जिनकी आमजन और कार्यकर्ताओं में मजबूत पकड़ है। पार्टी की नीतियों और विचारधारा के प्रति उनकी अटूट निष्ठा तथा संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका को देखते हुए नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है। श्री इकलोदिया का शुभचिंतकों, पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बधाईयां दी जा रही हैं, साथ ही फूल माला पहनाकर स्वागत किया। 

नियुक्ति आदेश में उल्लेख किया गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, श्रीमती सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी की मंशा के अनुरूप सभी नवनियुक्त पदाधिकारी कांग्रेस की नीतियों, सिद्धांतों एवं संगठनात्मक अनुशासन के तहत कार्य करते हुए संगठन को ब्लॉक स्तर पर सशक्त बनाएंगे।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर अर्जुन इकलोदिया ने जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल सहित समस्त पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, वे उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना, कार्यकर्ताओं को संगठित कर उन्हें सम्मान दिलाना और क्षेत्र की जनसमस्याओं को मजबूती से उठाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। अर्जुन इकलोदिया की नियुक्ति से बदरवास ब्लॉक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा, मजबूती और जनसमर्थन मिलेगा। उक्त नियुक्ति आदेश प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र (जीतू) पटवारी द्वारा जारी किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit