Breaking Ticker

'एक बगिया मां के नाम' योजना के हितग्राहियों को दिया तकनीकी प्रशिक्षण

जनपद पंचायत पोहरी में पौधरोपण, रखरखाव और सुरक्षा के मानकों की विस्तृत जानकारी


शिवपुरी। जनपद पंचायत पोहरी में 'एक बगिया मां के नामÓ योजना के अंतर्गत हितग्राहियों के लिए तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण की अध्यक्षता जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एन.एस. नरवरिया ने की। कार्यक्रम में सीईओ जनपद पोहरी रामपाल बघेल, ब्लॉक मैनेजर एसआरएलएम अभिषेक सक्सेना, सहायक यंत्री सत्येंद्र सिंह कुशवाह, एपीओ विकास गोयल,  सीनियर डाटा मैनेजर मनरेगा मनोज नामदेव तथा उपयंत्री नीतेश गुप्ता उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण में हितग्राहियों को स्वीकृत बगिया में किए जाने वाले कार्यों, पौधरोपण की तकनीक, बगिया के रखरखाव और सुरक्षा के मानकों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मनरेगा के माध्यम से लाभार्थी अपनी ही भूमि पर 100 दिवस का रोजगार प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही बगिया के माध्यम से उन्हें भविष्य में स्थायी आमदनी का साधन भी उपलब्ध होगा।

पौधों की सुरक्षा के लिए बायर फेंसिंग का प्रावधान किया गया है, जिसका भुगतान भी मनरेगा से किया जाएगा। प्रशिक्षण में बताया गया कि बगिया में लगाए जाने वाले पौधों का चयन लाभार्थी स्वयं करेंगे, जबकि सामग्री और मजदूरी का भुगतान सीधे हितग्राही के बैंक खाते में किया जाएगा। प्रशिक्षण उपरांत अधिकारियों की टीम ने ग्राम तिमाउनी सलोदा में एक हितग्राही के खेत पर स्थापित 'एक बगिया मां के नामÓ परियोजना का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार संबंधी सुझाव भी प्रदान किए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit