Breaking Ticker

पोलो ग्राउंड में कार से स्टंट करने वाला युवक पकड़ा, शिवपुरी पुलिस ने किया ₹6000 का चालान


शिवपुरी। पोलो ग्राउंड में कार से स्टंट करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर शिवपुरी पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कार चालक पर ₹6000 का चालान किया है तथा भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी है।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन में शहर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने हेतु यातायात थाना पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग और कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक युवक अपनी कार से पोलो ग्राउंड में स्टंट करता नजर आ रहा था। वीडियो की जांच के बाद यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक रणवीर यादव द्वारा की गई पड़ताल में उक्त युवक की पहचान प्रदीप रावत पुत्र महेश रावत, उम्र 25 वर्ष, निवासी पड़ौरा सड़क, शिवपुरी के रूप में हुई। वायरल वीडियो में वह अपनी कार क्रमांक MP07 AF 5977 से खेल मैदान में खतरनाक तरीके से स्टंट करता पाया गया।आज युवक को थाना यातायात बुलाकर उसके खिलाफ खतरनाक तरीके से वाहन चलाने एवं बिना अनुमति स्टंट करने के उल्लंघन में 6000 का चालान किया गया। साथ ही उसे भविष्य में किसी भी प्रकार की नियम उल्लंघन की गतिविधि न करने की चेतावनी भी दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit