Breaking Ticker

भदैयाकुंड में गूँजा स्वच्छता का संकल्प, श्रमदान ने जगाई जन-चेतना

ऐतिहासिक स्थल पर एकजुट हुए हाथ, सफाई में लगा उत्साह और पर्यावरण संरक्षण का संदेश


शिवपुरी- शिवपुरी का प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक पहचान अपने भीतर समेटे रमणीय पर्यटन स्थल भदैयाकुंड आज सुबह एक अनोखे दृश्य का साक्षी बना, जब स्वच्छता को जीवन-मंत्र मानते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, नगर पालिका टीम, सीआरपीएफ जवान, स्थानीय नागरिक और गणेशा ब्लेस्ड स्कूल के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएँ स्वेच्छा से श्रमदान के लिए एकत्रित हुए। सभी ने एकजुट होकर सफाई अभियान में हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण का भावनात्मक संदेश दिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, प्राकृतिक धरोहरों का संरक्षण करना तथा पर्यटन स्थलों को स्वच्छ एवं आकर्षक बनाए रखना रहा। प्रतिभागियों ने प्लास्टिक अपशिष्ट और कचरा हटाकर परिसर को स्वच्छ किया। श्रमदान में शामिल सभी लोगों की भावनाएँ साफ झलक रही थीं कि— “स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि हमारी ज़िम्मेदारी है। नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने सक्रिय भागीदारी करते हुए उपस्थित जनसमूह को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि “भदैयाकुंड सहित शहर के हर सार्वजनिक स्थान को स्वच्छ रखना हम सभी का संयुक्त कर्तव्य है। इस अवसर पर डूडा प्रभारी सौरभ गौड़,  मुख्य नगर पालिका अधिकारी इशांक धाकड़ एवं डीसीसी दफेदार सिंह सिकरवार ने भी श्रमदान करते हुए नागरिकों को लगातार स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। अधिकारियों ने सभी से “एक कदम स्वच्छता की ओर” बढ़ाने की अपील की और कहा कि यदि हर नागरिक अपने आसपास की सफाई की जिम्मेदारी ले ले, तो शिवपुरी जल्द ही स्वच्छता के क्षेत्र में उदाहरण बन सकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने स्वच्छता अभियान को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर भदैयाकुंड को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की प्रतिज्ञा ली।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit