शिवपुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त के अंतर्गत 18 हजार करोड़ रुपये की सम्मान राशि का हस्तांतरण 19 नवम्बर को दक्षिण भारत प्राकृतिक खेती समिट के उद्घाटन समारोह, कोयंबटूर से किया गया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र शिवपुरी में भी किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रहलाद भारती, पूर्व विधायक एवं उपाध्यक्ष, मध्यप्रदेश राज्य पाठ्य पुस्तक निगम उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिले के विभिन्न ग्रामों से आए किसान बंधुओं एवं कृषि छात्रों ने सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम में उपसंचालक कृषि पी.एस. करोरिया, कृषि विज्ञान केंद्र प्रमुख डॉ. पुनीत कुमार, सहायक संचालक कृषि डॉ. किरण रावत एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी संदीप रावत उपस्थित रहे। इस दौरान कृषक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एम.के. भार्गव ने रबी फसल विशेषकर गेहूं की बुवाई हेतु उर्वरकों के विकल्प एवं अनुशंसित मात्रा में पोषक तत्व प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। अन्य वैज्ञानिकों डॉ. प्रशांत कुमार गुप्ता, डॉ. पुष्पेंद्र सिंह एवं विजय प्रताप सिंह ने भी विषय संबंधित मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में सतेंद्र गुप्ता एवं आत्मा विभाग से सौरव सेन भी उपस्थित रहे।







