शिवपुरी। नगर पालिका की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2025 कार्यक्रम के निर्देशों के पालन हेतु जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी की बैठक शनिवार को जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी जे.पी. गुप्ता ने की।
बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी जे.पी. गुप्ता द्वारा नगर पालिका की अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को सुपुर्द की गई। बैठक में मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं समयसीमा अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर सिंह रघुवंशी, नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय प्रभारी कपिल भार्गव आदि उपस्थित रहे।







