Breaking Ticker

बैराड़ पुलिस ने 100 लीटर कच्ची शराब जप्त की, दो आरोपी गिरफ्तार


शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाए जाने के निर्देशों के तहत बैराड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब जप्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 20,000 रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बैराड़ को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि पुराना सर्किट हाउस बैराड़ के पास दो व्यक्ति प्लास्टिक कैनों में अवैध शराब बेचने की तैयारी में खड़े हैं। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम को रवाना किया गया। कार्यवाही के दौरान पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दोनों व्यक्तियों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मनीष पुत्र केदारीलाल शर्मा (उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 09, कालामढ़, बैराड़) एवं हेमराज पुत्र बकील रजक (उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम बैचाई, हाल भदेहरा माता मंदिर के पास, बैराड़) बताया। उनके कब्जे से दो प्लास्टिक कैन में 50-50 लीटर, कुल 100 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। लाइसेंस संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने पर आरोपी असमर्थ रहे। दोनों का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर शराब को जप्त कर आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। कार्यवाही में निरीक्षक सुरेश शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक तेज सिंह गौड़, आरक्षक 1101 चेतन राठौर, आरक्षक 1058 राजेन्द्र प्रसाद, आरक्षक 1093 गिर्राज त्यागी एवं आरक्षक 1157 देवेन्द्र राठौर की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit