शिवपुरी-बैराड़ पुलिस द्वारा अवैध देशी प्लेन शराब कुल 56 लीटर (316 क्वाटर) कीमत 31,660 रुपये की जप्त कर आरोपी बहादुर रजक को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में 21 नवम्बर 2025 की रात्रि थाना बैराड़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बरोद रोड नदी के पास एक व्यक्ति देशी प्लेन शराब के क्वार्टर बेच रहा है।
सूचना पर तत्काल पुलिस टीम रवाना हुई। मौके पर पुलिस ने एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा, जिसने अपना नाम बहादुर रजक पुत्र भरोसी रजक (उम्र 47 वर्ष), निवासी ऊंची बरोद थाना बैराड़, जिला शिवपुरी बताया। तलाशी में सात पेटियों में 316 क्वाटर देशी प्लेन शराब बरामद हुई। आरोपी से विक्रय लाइसेंस मांगा गया, जो उसके पास नहीं था। आरोपी का कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत दंडनीय होने से शराब जब्त कर उसे गिरफ्तार किया गया। बाद में उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।
बरामद माल –
- देशी प्लेन शराब के 316 क्वार्टर
- कुल मात्रा: 56 लीटर
- अनुमानित कीमत: 31,660 रुपये
कार्यवाही में शामिल पुलिस स्टाफ –
निरीक्षक सुरेश शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक सोवरन सिंह सिसौदिया, आरक्षक 1058 राजेन्द्र प्रसाद, आरक्षक 1093 गिर्राज त्यागी, आरक्षक 1101 चेतन राठौर, महिला आरक्षक 1072 नेहा शुक्ला।







