एसआईआर कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा पिछोर के मतदान केंद्र क्रमांक 26, मनियार के बीएलओ राजेन्द्र गुप्ता को शत-प्रतिशत डिजिटलाइजेशन कार्य पूर्ण करने पर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मतदान केंद्र क्रमांक 62, गढरोली के बीएलओ राजेन्द्र सिंह गौर द्वारा सभी मतदाताओं के फार्म बीएलओ एप पर समयपूर्वक अपलोड कर कार्य पूर्ण करने पर उन्हें भी सम्मानित किया गया।
एसडीएम पिछोर ममता शाक्य ने शत-प्रतिशत डिजिटलाइजेशन कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओं को किया सम्मानित
0
7:13 pm
शिवपुरी- जिले में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के तहत शत-प्रतिशत मतदाताओं के ईम्युरेशन फार्मों का बीएलओ एप पर डिजिटलाइजेशन कार्य पूर्ण करने वाले दो बीएलओं को एसडीएम पिछोर ममता शाक्य ने सम्मानित किया। उन्होंने पुष्प गुच्छ एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर दोनों कर्मचारियों के कार्य की सराहना की और उनसे किए गए कार्यों के संबंध में विस्तार से चर्चा भी की। इस अवसर पर अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
Tags







