केदार सिंह गोलिया शिवपुरी। 2011 बैच के राज्य प्रशासनिक अधिकारी विजय राज ने शुक्रवार को जिला पंचायत शिवपुरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं पदेन अपर कलेक्टर (विकास) का पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने से पूर्व उन्होंने कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी से भेंट की। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने ने जिला पंचायत के अधिकारियों की बैठक लेकर सभी से परिचय प्राप्त किया और जिले में चल रहे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की जानकारी ली। विजय राज इससे पूर्व ग्वालियर नगर पालिका निगम में अपर आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। हाल ही में मध्य प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा किए गए स्थानांतरण आदेश में उन्हें जिला पंचायत शिवपुरी का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया था। इस दौरान विजय राज ने कहा कि शिवपुरी जिले के समग्र विकास के लिए पंचायत स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों को सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता होगी। उनके पदभार ग्रहण करने पर जिला पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और उन्होंने उनका स्वागत किया।
विजय राज ने संभाला जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पदभार
0
7:23 pm

Tags