Breaking Ticker

भगवान लवकुश जन्मोत्सव पर निकली भव्य बाइक रैली, शहरभर में गूंजे जयघोष


शिवपुरी। भगवान लवकुश जन्मोत्सव के अवसर पर सोमवार को शहर में भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। विभिन्न मार्गों से होती हुई यह रैली पूरे शहर में निकाली गई और गांधी पार्क मैदान में आकर इसका समापन हुआ। सुबह से ही श्रद्धालु बाइक और झंडों के साथ रैली में शामिल होने के लिए एकत्रित होने लगे। जयकारों और भजन-कीर्तन के बीच रैली का शुभारंभ हुआ। रैली के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया और पेयजल की व्यवस्था भी की गई।

रैली का मार्गदर्शन करते हुए आयोजकों ने बताया कि भगवान लव और कुश, भगवान श्रीराम के पुत्र होने के साथ-साथ धर्म और वीरता के प्रतीक माने जाते हैं। उनके जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाना हमारी आस्था और संस्कृति का हिस्सा है। रैली के समापन अवसर पर गांधी पार्क मैदान में संक्षिप्त सभा का आयोजन हुआ, जिसमें सामाजिक एकता, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया गया। आयोजकों ने सभी सहभागी श्रद्धालुओं और नागरिकों का आभार जताया।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit