शिवपुरी- पुलिस विभाग में लम्बे समय तक अपनी सेवाएँ देकर समाज और विभाग को मजबूत आधार प्रदान करने वाले उप निरीक्षक रामनिवास शर्मा, सहायक उप निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार और प्रधान आरक्षक मेवाराम जाटव का सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने कहा कि “सेवानिवृत्ति कोई अंत नहीं, बल्कि नए जीवन की शुरुआत है। पुलिस सेवा के दौरान दिया गया आपका योगदान विभाग के लिए अनुकरणीय रहेगा। हम कामना करते हैं कि आने वाला समय आपके जीवन में सुख, स्वास्थ्य और नई ऊर्जा लेकर आए।” इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए, जिनसे वातावरण भावुक हो उठा। विदाई स्वरूप उन्हें प्रमाण पत्र, सॉल, श्रीफल एवं ट्रॉली बैग भेंट कर सम्मानित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजिव मुले ने पुलिसकर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। समारोह में रक्षित निरीक्षक अनिल कवरेती, सूबेदार/स्टेनो आशीष पटेरिया एवं मुख्य लिपिक योगेश्वरी शिवहरे सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।







