Breaking Ticker

सायबर सेल शिवपुरी की बड़ी उपलब्धि: पीड़ित को लौटाए बीस हजार रुपये


शिवपुरी। सायबर सेल शिवपुरी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी का शिकार हुए फरियादी के खाते से ठगी कर निकाली गई 20,000 रुपये की राशि वापस दिलवाई।

दिनांक 20 जुलाई 2025 को बैराड़ निवासी मनोज धाकड़ ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिवपुरी में आवेदन देकर बताया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके यूको बैंक खाते से धोखाधड़ी कर बीस हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के मार्गदर्शन में सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह जाट एवं उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। सायबर सेल टीम ने यूको बैंक से संपर्क कर खाते का ब्यौरा प्राप्त किया और कानूनी प्रक्रिया के बाद संबंधित बैंक से राशि वापस कराई। फरियादी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सायबर सेल की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया और प्रशंसा की। इस सराहनीय कार्य में सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह जाट, सहायक उपनिरीक्षक अजय पाल, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक विकास सिंह चौहान, आरक्षक जलज रावत, दामोदर परिहार, आलोक व्यास एवं मानवेन्द्र गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सायबर सेल द्वारा नागरिकों को दिए गए आवश्यक सुझाव:

  • आधार आधारित भुगतान प्रणाली (ए.ई.पी.एस.) के माध्यम से हो रहे धोखाधड़ी को रोकने के लिए माई आधार मोबाइल अनुप्रयोग का उपयोग कर अपने बायोमैट्रिक को लॉक करें।
  • फर्जी ऋण अनुप्रयोग (लोन एप) डाउनलोड न करें।
  • किसी भी अनधिकृत अनुप्रयोग (ए.पी.के. फ़ाइल) को न खोलें।
  • किसी भी फोन कॉल, संदेश या ईमेल पर दिए गए प्रलोभन में आकर अपनी निजी जानकारी साझा न करें।
  • अनजान कड़ियों (लिंक) पर क्लिक न करें और संदिग्ध जालस्थल (वेबसाइट) पर प्रवेश न करें।
  • किसी भी परिस्थिति में एकमात्र बार प्रयोग होने वाला पासवर्ड (ओ.टी.पी.) साझा न करें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit