शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में स्थाई एवं गिरफ्तारी वारण्ट तामीली का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना बैराड़ पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एनआईए क्रमांक 27/2021 धारा 138 एनआई एक्ट के स्थाई वारण्टी रामगोविंद रावत निवासी ग्राम भदेरा, थाना बैराड़, जिला शिवपुरी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। थाना प्रभारी बैराड़ निरीक्षक रविशंकर कौशल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। इस गिरफ्तारी में निरीक्षक रविशंकर कौशल, आरक्षक 817 रविन्द्र धाकड़, आरक्षक 720 राहुल सिंह, आरक्षक 660 लोकेन्द्र सिंह तथा मआरक्षक 553 निशा गोड की विशेष भूमिका रही।







