शिवपुरी। राज्य कर्मचारी संघ के स्थापना दिवस और पथ संचलन की तैयारियों को लेकर रविवार को होटल मातोश्री में जिले के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं सदस्य गणों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला संयोजक राजेंद्र पिपलोदा एवं सहसंयोजक अरविंद सरैया ने सभी उपस्थित कर्मचारियों को मार्गदर्शन दिया।
बैठक में भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख फतेह सिंह गुर्जर, जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह तोमर और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजमेर सिंह यादव ने भी संबोधन दिया। जिला संयोजक राजेंद्र पिपलोदा ने सभी कर्मचारियों और पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि 2 अक्टूबर से अपने-अपने ब्लॉक में पथ संचलन आयोजित किया जाएगा और इसमें पूर्ण वेश के साथ बढ़-चढ़ कर भाग लें।
बैठक में नरवर, पिछोर, खनियाधाना, पोहरी, बैराड़, करेरा, शिपुरी, कोलारस और रन्नौद से पदाधिकारी उपस्थित रहे और अपने क्षेत्र की समस्याओं को साझा किया। प्रमुख समस्या शिक्षकों के एरियर रोकने और संकुल प्राचार्यों की उदासीनता बताई गई। जिला पदाधिकारी दशहरे के बाद जिला शिक्षा अधिकारी श्री विवेक श्रीवास्तव से मिलकर शिक्षकों की समस्याओं को अवगत कराएंगे और संकुल प्राचार्यों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग करेंगे।कार्यक्रम का संचालन महावीर मुदगल ने किया और आभार राजकुमार सरैया ने व्यक्त किया।
मुख्य रूप से उपस्थित पदाधिकारी: राजेंद्र पिपलोदा, अरविंद सरैया, राजकुमार सरैया, महावीर मुदगल, उमाशंकर चौरसिया, सुनील गुप्ता, राजीव पुरोहित, ब्लॉक अध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा, तहसील अध्यक्ष संजय त्रिवेदी, पुरुषोत्तम अंगोलिया, राम अवतार पाल, दिनेश कौशल, दीपक राठौड़, खनियाधाना से राजेश देव पांडे, पिछोर से अजब सिंह लोधी, रन्नौद से राजेश सोनी, कोलारस से इंद्रजीत धाकड़।







