Breaking Ticker

'फुले' फिल्म को टैक्स फ्री करने शैलेन्द्र प्रताप कदम, प्रांतीय संयुक्त सचिव अजाक्स ने भेजा पत्र


ग्वालियर। मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के प्रांतीय संयुक्त सचिव शैलेन्द्र प्रताप कदम ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र भेजकर हिंदी फीचर फिल्म 'फुले' को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री करने की मांग की है। यह फिल्म देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले एवं उनके जीवनसाथी ज्योतिबा फुले के संघर्षों पर आधारित है।

पत्र में उल्लेख किया गया कि यह फिल्म समाज में शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं जातिवाद के खिलाफ प्रेरणा देने का कार्य करेगी। शैलेन्द्र प्रताप कदम ने कहा कि सरकार इस फिल्म को टैक्स फ्री घोषित कर आमजन तक इसकी पहुँच सुनिश्चित करे। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की फिल्में समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने में सक्षम होती हैं और इन्हें प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit