Breaking Ticker

गीता पब्लिक स्कूल परिसर में भाजपाईयों ने सुना प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम


नगर महामंत्री गिर्राज शर्मा ने सभी का किया सम्मान

शिवपुरी। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात रेडियो कार्यक्रम का श्रवण वार्ड नंबर 15, बूथ क्रमांक 65, गीता पब्लिक स्कूल परिसर में बड़े उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर महामंत्री मंडल पुरानी शिवपुरी गिर्राज शर्मा द्वारा कराया गया।

इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य केशव सिंह तोमर, जन भागीदारी अध्यक्ष अमित भार्गव, पूर्व पार्षद अरुण पंडित, पार्षद सुधीर आर्य, विनोद शास्त्री, सुरेंद्र कुशवाहा, प्रशांत राठौर, टिंकू राठौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के पश्चात नगर महामंत्री गिर्राज शर्मा द्वारा सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। अपने सभी से संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम में शामिल होने पर आभार जताया। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit