Breaking Ticker

मोहरा पंचायत में पोर्टल पर ऑनलाईन 10 मजदूर बना रहे नाली, धरातल पर कुछ भी नहीं

जिम्मेदारों की सह पर सफेद कागजों में ही दौड़ रहे मनरेगा के मजदूर, मनरेगा में चल रहा लाखों के घोटाले का खेल

नरेगा पोर्टल पर 13 दिसम्बर को अपलोड किया गया 10 मजदूरों द्वारा काम करते हुए को दर्शाया गया फोटो

केदार सिंह गोलिया

शिवपुरी। मध्यप्रदेश प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए तमाम योजनाओं को संचालित कर रही है, वहीं व्याप्त भ्रष्टाचार की आगोश में सभी योजनाएं धड़ाम हो रही हैं। विकास के नाम पर सरकार द्वारा हजारों लाखों रुपए खर्च किए जाने के बावजूद भी गांव की भौगोलिक स्थिति पूर्व की भांति नजर आ रही है। कहीं भी कोई खास बदलाव विकास नहीं देखा जा रहा है, हालाकि सरकार ने व्याप्त भ्रष्टाचार को रोकने के लिए तरह-तरह के प्रयास किए। यहां तक कि भ्रष्टाचार पर प्रतिबंध लगाने के लिए ऑनलाइन सेवाएं आरंभ कीं, लेकिन जिम्मेदारोंं ने उसकी भी काट ढूंढ ली। कहावत है तू डाल डाल मैंं पात पात, शायद इसी कहावत को अपनाते हुए ग्राम पंचायतों में जनप्रतिनिधि विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहे हैं। इसी तरह का मामला कोलारस जनपद की ग्राम पंचायत मोहरा में सामने आया है। 13 दिसम्बर शुक्रवार को पंचायत में नाली निर्माण कमरसिंह जाटव के घर से जगराम सेन के घर तक निर्माण में कार्य में 10 मजदूरों द्वारा काम करना नरेगा के पोर्टल पर दर्ज किया है, वहीं काम करने वाले मजदूरों के फोटो के स्थान पर एक रपटे का फोटो डाला है जिसमें एक भी मदजूर काम करता नजर  नहीं आ रहा है।  कोलारस विकासखण्ड में इस समय मनरेगा के तहत फर्जी मजदूरों को दर्शाकर जिम्मेदारों द्वारा लाखों के बारे न्यारे कर सरकार को चूना लगाया जा रहा है और उच्च अधिकारी इस कृत्य पर मौन साधे हुए हैं। जो मनरेगा में घोटाला होने का साफ संकेत दे रहा है। इस संबंध में जब रोजगार सहायक सेे फोन के जरिए संपर्क करने की कोशिश की गई, उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया, जबकि सचिव से बात की तो उनका कहना था कि मुझे इस संबंध में जानकारी नहीं है आप इसके बारे में सरपंच से बात कर सकत हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit