Breaking Ticker

कलेक्टर ने ठंड और शीतलहर के चलते स्कूलों का समय बदला

सुबह 9 बजे के बाद लगेंगी कक्षाएं के आदेश जारी किए


शिवपुरी।  प्रदेश सहित शिवपुरी जिले में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। जिले का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंच गया है। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। शिवपुरी कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी ने स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश दिए है। जिसे 13 दिसंबर से लागू किया जाएगा।

आदेश के तहत जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में 13 दिसंबर से अगले आदेश तक सभी कक्षाएं सुबह 9 बजे से पहले नहीं लगेंगी। स्कूलों में 9 बजे के बाद ही क्लास शुरू होगी। यह परिवर्तन तत्काल प्रभाव से लागू होगा। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह सभी शासकीय, अशासकीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। प्रशासन ने ये कदम ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उठाया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit