Breaking Ticker

अनिल जैन बने अपाक्स के तहसील अध्यक्ष

राजेंद्र सचिव तो राजराम होगें कोषाध्यक्ष -जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा ने किया कार्यकारिणी का विस्तार


शिवपुरी। अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़़ा वर्ग (अल्पसंख्यक) अधिकारी कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा ने संगठन के संरक्षक भुवनेश पटेल एवं प्रांताध्यक्ष कृष्णपाल सिंह यादव के निर्देश पर कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इससे पूर्व विकास खण्ड एवं तहसील  पोहरी, शिवपुरी, करैरा, नरवर, पिछोर, खनियांधाना, कोलारस, बैराड़ की कार्यकारिणी गठन किया जा चुका है। अपाक्स के उप प्रांताध्यक्ष जगदीश यादव की अनुशंसा पर शिवपुरी तहसील का गठन किया गया है। जिसमें शिवपुरी तहसील अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, सचिव राजेन्द्र कुमार वर्मा एवं कोषाध्यक्ष राजाराम गुर्जर का मनोनयन जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा द्वारा किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन का आभार प्रकट किया है तथा संगठन को आश्वस्त किया है कि वह सदैव कर्मचारी हितों के लिए पूर्ण ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे। अनिल जैन को तहसील अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा को सचिव तथा राजाराम गुर्जर के कोषाध्यक्ष बनने पर कर्मचारियों में खुशी की लहर है। तथा शकील खांन, ब्रजमोहन यादव, भानू नरवरिया, मनोज वर्मा, हरिओम रावत, भीकम सिंह गुर्जर, धमदीप बौद्ध, दौलतराम धाकड़, लक्ष्मण रावत, सुनील गुर्जर, राजेन्द्र धाकड़, दिनेश वर्मा, सुनील सैन आदि ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाईयां प्रेषित की है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit