Breaking Ticker

सांसद भारत सिंह कुशवाह ने पोहरी क्षेत्र में 2.30 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

-ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक भवन व आंगनवाड़ी निर्माण को मिली गति, समयसीमा व गुणवत्ता पर दिया जोर


शिवपुरी। क्षेत्रीय विकास को नई दिशा देते हुए सांसद भारत सिंह कुशवाह ने पोहरी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में कुल 2 करोड़ 30 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत बागौदा के ग्राम हुसैनपुर में 25 लाख की लागत से सामुदायिक भवन एवं 11.97 लाख की लागत से आंगनवाड़ी भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। वहीं ग्राम पंचायत खोदा के ग्राम गूगरगांव में 25 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की आधारशिला रखी गई।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत भदरौनी के ग्राम सेगड़ा एवं सेवाखेड़ी में 25-25 लाख की लागत से सामुदायिक भवनों का भूमिपूजन किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत डांगवर्वे एवं ऐसवाया में 15-15 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया।

सांसद भारत सिंह कुशवाह ने इस अवसर पर स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाएं तथा गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न हो। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास ही क्षेत्र की समृद्धि की कुंजी है। कार्यक्रम में पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह, जनपद अध्यक्ष रामकली आदिवासी, भरत दांतरे, मंडल अध्यक्ष विष्णु परिहार, आशुतोष जैमनी, धीरज व्यास, जिला उपाध्यक्ष शालिग्राम कुशवाह, महामंत्री झिरी रंजीत धाकड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit