Breaking Ticker

वित्तीय शिकायत से कसा शिकंजा तो बैठ गए सीईओ के खिलाफ धरने पर!

मामला पोहरी में सरपंचों द्वारा सीईओ के खिलाफ मोर्चा खोलने का


शिवपुरी। जिले के पोहरी जनपद में इन दिनों जनपद सीईओ के खिलाफ सरपंचों की एक लॉबी विरोध में उतर आई है और उन्हें हटाने की मांग को लेकर मोर्चा खोलते हुए भूख हड़ताल पर जा पहुंचे हैं, लेकिन इस पूरे विरोध के पीछे मोर्चा खोलने वाले सरपंचों की जमात में कुछ ऐसे सरपंच शामिल हैं जो अकंठ वित्तीय अनियमितता में लिप्त बताए जा रहे हैं। बताया तो यहां तक जा रहा है कि पिछले दिनों इनमें से कुछ सरपंचों के खिलाफ 15 वे वित्त में से राशि प्रतिबंधित मदों में खर्च करने की तथ्यपरख शिकायतें सामने आई थीं और मामला कलेक्टर तक भी पहुंचा था। खबर यह है कि इस वित्तीय अनियमितता के खिलाफ इन सरपंचों पर आर्थिक अपराध को लेकर जांच का शिकंजा कसता जा रहा था। नतीजे में ऐसे ही कुछ सरपंचों ने दबाव बढ़ता देख सीईओ के खिलाफ ही मोर्चा खोल डाला। देखना होगा कि आला प्रशासनिक अधिकारी षड्यंत्र से लवरेज इस विरोध की भूख हड़ताल को कैसे देखते हैं और दबाव की इस जुगत से आर्थिक अपराध में लिप्त कुछ सरपंच बच पाते हैं या नहीं हैं...?


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit