Breaking Ticker

मानसिंह फौजी के प्रयास लाए रंंग, 12 साल बाद करैरा मंडी में शुरू हुई खरीद

-अंचल के हजारों किसान हो रहे थे परेशान, फौजी ने पत्राचार से लेकर ज्ञापन देकर किए थे प्रयास



शिवपुरी
। किसान को उसकी उपज का वाजिब दाम मिले इसके लिए सरकार कृषि उपज मंडी के माध्यम से सरकारी दाम पर खरीद की व्यवस्था करती है, लेकिन करैरा में पिछले 12 साल से यहां के अधिकांश जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते कृषि उपज मंडी में खरीद ही बंद पड़ी थी नतीजे में अन्नदाता आढ़तियों और व्यापारियों के शोषण का शिकार हो रहे थे। अन्नदाता की इस पीड़ा को अंचल के किसान हितैषी मानसिंह फौजी ने समझा और वे पिछले लंबे समय से कृषि उपज मंडी में खरीद को फिर बहाल करने के लिए प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर प्रयासों में जुट गए। फौजी ने प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर हर सशक्त माध्यम तक किसानों की इस पीड़ा को कभी पत्राचार तो कभी ज्ञापन के माध्यम से पहुंचाया और वे लगातार इस प्रयास में जुटे रहे कि करैरा की 12 साल से बंद मंडी में एक बार फिर अन्नदाता अपनी उपज लेकर पहुंचे। उनके यह प्रयास रंग लाए और वहां उपज खरीदी का यह सिलसिला शुरू हो गया है। लंबे इंतजार के बाद शुरू हुई इस व्यवस्था से अंचल के हजारों किसानों के चेहरों पर प्रसन्नता है और उन्होंने अपने हितैषी नेता फौजी का आभार भी व्यक्त किया है। 

कलेक्टर ने दिखाई गंभीरता तो फिर शुरू हुई मंडी में खरीद

किसान कांग्रेस नेता मानसिंह फौजी ने विगत दिवस कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी को करैरा मंडी किसान उपज की खरीदी को फिर से शुरू करने की मांग करते हुए किसानों की पीड़ा बयां की। इस मौके पर फौजी के साथ खेमराज लोधी ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस, नरोत्तम रावत, गजेन्द्र सिंह गुर्जर, पुरुषोत्तम रावत, गजेन्द्र लोधी, आजाद लोधी, महेन्द्र बौद्ध भी मौजूद रहे। कलेक्टर चौधरी ने इस मांग को गंभीरता से लिया और इसके बाद संयुक्त संचालक कृषि आर.पी प्रजापति ने करैरा एसडीएम अजय शर्मा के साथ एक बैठक का आयोजन किया। इसके बाद संयुक्त संचालक प्रजापति ने मंडी सचिव विजय कुमार मीणा को सोमवार से विधिवत मंडी प्रांगण में खरीद कराने के निर्देश दिए थे और इसी तारतम्य में करैरा मंडी फिर से गुलजार हो गई और किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई। 

कलेक्टर सहित संयुक्त संचालक मंडी का फौजी ने माना आभार

पिछले कई वर्षों से किसानों की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्षरत फौजी ने करैरा मंडी के फिर से शुरू होने पर कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, संयुक्त संचालक कृषि आरपी प्रजापति सहित प्रशासनिक और मंडी अधिकारियों को धन्यवाद दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit