Breaking Ticker

ये प्रीमियर लीग महिलाओं की आजादी को समर्पित


रंगारंग प्रस्तुति के साथ हुई वूमेंस क्रिकेट लीग की शानदार शुरुआत

"आप सिर्फ जिंदा ना रहे अगर जिंदा है तो उसका कोई उद्देश्य होना चाहिए। अपने आत्म सम्मान को कभी ना झुकने दें "उक्त उद्गार दून पब्लिक स्कूल की संचालिका डॉक्टर खुशी खान ने दून स्कूल क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित वूमेंस क्रिकेट  प्रीमियर लीग सीजन वन के उद्घाटन समारोह में व्यक्त किए। आपने यह क्रिकेट लीग उन महिलाओं के लिए समर्पित किया जो अपनी जिम्मेदारी को घर और परिवार के लिए तो बखूबी निभाती हैं लेकिन उसे आजादी से खेलने और जीने का मौका नहीं मिल पाता है ।महिला दिवस के उपलक्ष में आयोजित क्रिकेट लीग की शुरुआत में दून स्कूल के बच्चों ने डांस प्रशिक्षक प्रियंका अग्रवाल के मार्गदर्शन में विभिन्न खेलों को कुशल नृत्य के साथ प्रस्तुत कर सभी मौजूद दर्शकों को रोमांचित कर दिया। उद्घाटन सत्र में खेले गए दो मैच


 पहला मैच रहा रोमांचक

 उद्घाटन मैच इनर व्हील क्लब, रोटरी क्लब, राजुल महिला संगठन, अग्रोउदय महिला संगठन ,जेसीआई की संयुक्त टीम पिंक पैंथर्स और दून स्कूल स्टाफ की टीम डायनेमिक दूनाइट्स के बीच खेला गया जिसमें दून  की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी कप्तान डॉक्टर खुशी खान व अनामिका शर्मा की धमाकेदार बल्लेबाजी के बल पर 9 ओवर में 109 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया ।

पिंक पैंथर ने दी जोरदार टक्कर

 जवाब में बल्लेबाजी के लिए उतरी पिंक पैंथर्स ने वैष्णवी पाराशर (37) की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से शानदार शुरुआत की परंतु उनके आउट होते ही बाकी खिलाड़ी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और निश्चित नौ ओवर में 60 रन ही बना सकी। मैच की प्लेयर ऑफ द मैच वैष्णवी पाराशर वहीं फाइटर ऑफ द मैच दून स्कूल की  कप्तान डॉक्टर खुशी खान रहीं। दूसरा मैच शक्तिशाली महिला संगठन की टीम महिला शक्ति व रेडिएंट कॉलेज की टीम के बीच खेला गया जिसमें शक्ति टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में सिर्फ 36 रन ही बना सकी जो रेडिएंट की टीम ने मात्र चार ओवर में ही अपनी सलामी जोड़ी अंशिका और अब्रिश अली की धमाकेदार बल्लेबाजी के बल पर यह  मैच आसानी से जीत लिया। अब्रीसा अली को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। 

लीग के उद्घाटन  समारोह की मुख्य झलकियां

 


1.आज के उद्घाटन सत्र में शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों व पत्रकारों की उपस्थिति रही और उन्होंने मैच का आनंद लिया जिसमें प्रमुख है भूपेंद्र रावत पटेल एंड सन, डॉक्टर रश्मि गुप्ता गर्ल्स कॉलेज जन भागीदारी समिति अध्यक्ष ,श्रीमती शशि शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेत्री व समाजसेविका, रमाकांत त्रिपाठी एलआईसी ,शशि शर्मा नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका , राजू यादव श्रमजीवी पत्रकार संघ आरती जैन महिला पत्रकार,विकास दंडोतिया नईदुनिया,फास्ट समाचार से अजय राज सक्सेना , एसवीपी 24 से केदार गोलिया आदि उपस्थित रहे ।

2. पत्रकार विपिन मामा,बृजेश तोमर ,सुप्रसिद्ध खिलाड़ी गिरीश मिश्रा  ने अपनी शानदार कमेंट्री से दर्शकों का दिल जीत लिया। 3.कार्यक्रम का संचालन दून स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य भूपेंद्र भटनागर जी ने किया ।

4.  पिंक पैंथर्स और शक्ति टीम अपने ड्रेस कोड के लिए रही आकर्षण का केंद्र

आज के मैच की खासियत यह रही कि जहां एक और पिंक पैंथर्स की टीम ब्लैक आउटफिट जिस पर पिंक कलर से पैंथर की इमेज बनी हुई थी के साथ आई वहीं शक्तिशाली महिला संगठन की टीम भारतीय परिधान पिंक साड़ी में मैच खेलने आई जो की सभी दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं। 5.दूसरे मैच के दौरान फिजिकल थाना प्रभारी रजनी चौहान भी उपस्थित हुई और उन्होंने सभी टीमों को शुभकामनाएं दी। आपने महिला पुलिस की टीम को लीग में उतरने की इच्छा जताई जिसे दून मैनेजमेंट ने स्वीकार कर उन्हें कल टीम के साथ आने का निमंत्रण दिया।

कल टूर्नामेंट का  होगा समापन 

कल रविवार को शेष बचे लीग मैच और फाइनल मैच खेला जाएगा।

कल दिनांक 10 मार्च रविवार को प्रथम मैच अखिल भारतीय कायस्थ महिला महासभा व सीआरपीएफ की महिला टीम के बीच ,द्वितीय मैच डायनेमिक दूनाइट्स व आइटीबीपी ,तीसरा मैच वो  वोमानिया और पिंक पैंथर  और महिला पुलिस की टीमों के बीच खेला जाएगा ।

दून स्कूल के संचालक शाहिद खान ने शहर के समस्त खेल प्रेमियों को  मैच देखने के लिए वा  महिलाओं का उत्साह वर्धन करने के लिए आमंत्रित किया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit