Breaking Ticker

जिनेश जैन कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री मनोनीत, बधाईयों का लगा तांता


शिवपुरी। कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लीकार्जुन खडग़े के आशीर्वाद से राष्ट्रीय सचिव शिव भाटिया एवं पूर्व मंत्री केपी सिंह कक्काजू की अनुशंसा से वरिष्ठ कांग्रेस नेता जिनेश जैन को मप्र कांग्रेस कमेटी का प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया गया है। प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर जिनेश जैन ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ सहित वरिष्ठ नेतृत्व का आभार माना, साथ ही कहा कि संगठन द्वारा उनके प्रति जो विश्वास दिखाया है उस पर वह हमेशा खरा उतरेंगे। हमेशा पार्टी संगठन को मजबूती प्रदाय करने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्व को निभाएंगे। जिनेश जैन के प्रदेश महामंत्री बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं मित्रगणों ने उन्हें बधाईयां देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit