Breaking Ticker

साइबर के शातिरों का खेल जारी, मोदी के नाम से राठखेड़ा तो देवेन्द्र की आईडी से कैलाश का प्रचार जारी



खाली हाथ पुलिस की साइबर सेल, आईडी का क्लोन बनाकर चल रहा फर्जीवाड़ा

शिवपुरी। विधानसभा चुनाव को लेकर भले ही पुलिस सीमावर्ती नाकों सहित शहर में चैकिंग और चुनाव को प्रभावित करने वालों पर कार्यवाही कर रही है, लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान साइबर के शातिरों पर पुलिस अब तक खाली हाथ है। पिछले दिनों शिवपुरी से भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जैन की फेसबुक आईडी से पोहरी से कांग्रेस प्रत्याशी कैलाश कुशवाह के क्षेत्र के कलोथरा सहित कुछ गांवों में जनसंपर्क की खबर पोस्ट हुई थी जिसके बाद जैन ने उनकी आईडी हैक होने का बयान जारी किया था और शिकायत भी दर्ज कराई। मामला अभी सुर्खियों में ही था कि मंगलवार को एक बार फिर जैन की आईडी वाले सिम्बल से कैलाश के  चुनाव प्रचार समर्थन की एक और पोस्ट सोशल साइड पर वायरल हो गई। इस पूरे मामले में हैरानी यह है कि जब शिवपुरी से भाजपा प्रत्याशी जैन की फेसबुक आईडी को सर्च किया जा रहा है तो यह फर्जी पोस्ट टाइम लाइन पर नजर नहीं आ रही है, लेकिन सीधेतौर पर यह पोस्ट दिखाई दे रही है। इतना ही नहीं पोहरी से भाजपा प्रत्याशी सुरेश राठखेड़ा के समर्थन में कथिततौर पर पीएम मोदी की आईडी से उनके समर्थन में प्रचार की पोस्ट वायरल हो रही हैं जो दर्शाती हंै कि साइबर के शातिर अपने तकनीकी दावपेच के जरिये मंसूबों में कामयाब हो रहे हैं और फिलहाल पुलिस महकमा नाकों और सड़कों पर चैकिंग तक सीमित बना हुआ है इससे शिवपुरी पुलिस की साइबर सेल का एक फेल्यूअर भी कहा जा सकता है जो लगातार दो बार हुए इस फर्जीवाड़े को लेकर कोई ठोस कार्यवाही कर साइबर के शातिरों तक नहीं पहुंच पाई है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit