करैरा में रफ्तार पकडऩे लगा प्रागीलाल का जनसंपर्क, मिल रहा जनसमर्थन
0SVP24 NEWS7:53 pm
शिवपुरी। विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर प्रत्याशियों ने अब अंतिम समय में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख पास आ रही है, वैसे-वैसे प्रत्याशियों का जनसंपर्क भी रफ्तार पकडऩे लगा है। इसी क्रम में करैरा विधानसभा क्षेत्र 23 से कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधायक प्रागीलाल जाटव के जनसंपर्क ने रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार को प्रागीलाल अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क में जुटे हुए नजर आए। इस दौरान ग्रामीणों के समक्ष अपनी बात रखते हुए विधानसभा चुनाव 2023 के लिए सहयोग और समर्थन मांगा, साथ ही भरोसा दिलाया कि वह हमेशा आपके हित में काम करेंगे और सुख-दुख में सदैव कंधा से कंधा मिलाकर चलेंगे। इस दौरान जनता ने न केवल उन्हें आशीर्वाद दिया, बल्कि जगह-जगह उनका सम्मान भी किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के तहत सबसे पहले वीरपुर गांव में पहुंचे, जहां उन्हें बड़ा जनसमर्थन मिला, इसके बाद वह सलैया, टपरियन, रामपुरा आदिवासीपुरा,राजगढ़, छतपुर, खजूरी, उड़वाहा, पारागढ़, जयनगर आदि गांव में जनसंपर्क करने पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात करते हुए समर्थन मांगा। ग्रामीणों ने जगह-जगह उनका नारियल शॉल और श्रीफल से स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस कायकर्ता एवं पूर्व विधायक लाखन सिंह बघेल सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।