Breaking Ticker

आपके मान और सम्मान में कोई कसर नहीं छोडूंगा: देवेंद्र जैन


भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में कार्यकर्ताओं सहित परिजनों ने झोंकी ताकत

शिवपुरी। शिवपुरी विधानसभा से प्रत्याशी देवेंद्र जैन को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और सभी ने भरोसा दिलाया है कि वह सिर्फ भाजपा को ही अपना मत देंगे। भाजपा ने उनके लिए अनेक जन कल्याणकारी योजना चलाई है। आज लाडली बहन योजना से महिला सशक्त हुई है वही वृद्धावस्था पेंशन भी बढ़ा दी गई है। कुल मिलाकर भाजपा सरकार ने लोगों का जीवन स्तर को सुधारा है।

विभिन्न ग्रामों के भ्रमण के दौरान देवेंद्र जैन ने कहा कि 17 नवंबर को होने वाले चुनाव में क्षेत्र के विकास और प्रकृति के लिए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को अपना अमूल्य वोट देकर विजयी बनाएं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपका मान और सम्मान में कोई कसर नहीं छोडूंगा। भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन को विजयी बनाने के लिए भाजपा के छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ता पूरे मन से प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं और उन्होंने संकल्प लिया है कि वह भाजपा को भारी मतों से विजय श्री दिलवाएंगे। शाम के समय देवेंद्र जैन के पुत्र सक्षम जैन नीलगर चौराहा, राजपुर रोड, बड़ा बाजार, अहीर मोहल्ला में जनसंपर्क किया और लोगों ने अपना आशीर्वाद प्रदान किया। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit