चुनाव प्रचार में भावुक हुए कांग्रेस प्रत्याशी, बोले- करैरा मेरा घर है, मेरी आत्मा है, मेरा सर्वस्व है, यहां का एक-एक घर मेरा परिवार है...
शिवपुरी। करैरा विधानसभा वासियों का जो अपार स्नेह और आशीर्वाद मुझे मिल रहा है इसके लिए मैं अपने जीवन की अंतिम सांस तक ऋणी रहूंगा। आज मेरी जो भी पहचान है वह करैरा विधानसभा के देवतुल्य परिवारजनों की ही देन है, उक्त बात करैरा विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रागीलाल जाटव ने कही। जनसंपर्क के दौरान मिले अपार स्नेह और आशीर्वाद से भावुक होकर प्रागीलाल ने लोगों को भरोसा दिलाया कि करैरा मेरा घर है, मेरी आत्मा है, मेरा सर्वस्व है, यहां का एक-एक घर मेरा परिवार है। आप लोगों का उत्साह बता रहा है कि इस बार कांग्रेस भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि करैरा की खुशहाली और प्रगति के लिए मैं हमेशा हर दिन खड़ा रहूंगा। प्रागीलाल ने अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को पनघटा, भादरी, बिलौनी, मायारामपुर, ढीगवास, देवरी, सिमिरिया, इमलिया, काकर, केखेदा आदि गांवों में पहुंचकर जनसंपर्क किया और जनता जनार्धन ने खुलकर अपना प्यार और आशीर्वाद लुटाते हुए गांव-गांव में स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक लाखन सिंह बघेल सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।








