Breaking Ticker

मैं भाषण में ज्यादा विश्वास नहीं रखता, जनता के काम करना और क्षेत्र का विकास ही मेरा लक्ष्य है: केपी सिंह


भाजपा सरकार मेें युवाओं के साथ खिलवाड़ हुआ है, कांग्रेस युवाओं के लिए रोजगार देगी: अमित शिवहरे

कलारबाग में नुक्कड़ सभा सहित विभिन्न क्षेत्रों में किया जनसंपर्क

शिवपुरी। शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी केपी सिंह कक्काजू बेहद ही सादगीपूर्ण तरीके से अपने चुनाव प्रचार को दिनों दिन गति बढ़ा रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 37 के कलारबाग में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कक्काजू ने कहा कि मैं भाषण में ज्यादा विश्वास नहीं रखता, जनता के काम करना और क्षेत्र का विकास ही मेरा लक्ष्य है। मेरा उद्देश्य सिर्फ देखकर, हाथ जोड़कर निकल जाना नहीं है। मेरा लक्ष्य है कि मैं जनसंवाद से जनता की समस्या निवारण करूँ। नुक्कड़ सभा में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित शिवहरे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कांग्रेस सरकार आने के बाद युवाओं को रोजगार मिले इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इसके अलावा आज शहर की जो बदतर स्थिति है उसे सुधारा जाएगा। माननीय कक्काजू विकास के लिए जाने जाते हैं पिछोर और खनियांधाना इसका उदाहरण है इसलिए आप सभी कांग्रेस को अपना आशीर्वाद प्रदान करें। इस मौके पर ज्ञान चंद जैन, अजीत भदौरिया, मुन्ना कुशवाहा शिवकुमार शर्मा, श्री झा, अमित राजावत सहित सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग सभा मौजूद रहे। इसके अलावा रविवार को कक्काजू ने इंद्रा नगर कक्काजू की कोठी के पीछे से अपने जनसंपर्क की शुरूआत की। इस दौरान स्थानीय लोगों में काफी उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया। सभी ने गर्मजोशी से कांग्रेस प्रत्याशी कक्काजू का जोरदार स्वागत किया, स्थानीय लोगों द्वारा किए गए स्वागत से कक्काजू गदगद नजर आए। इसके अलावा साहब सिंह कुशवाह के घर के पास, भैरो बाबा मंदिर, राठौर मोहल्ला मनियर, काली माता मंदिर, जाटव मोहल्ला भूनिया बाबा सहराय मनियर, कमला हेरिटेज के पास रामजीलाल कुशवाह का फार्म, माधवनगर पार्क, गौशाला गुर्जर दूध डेयरी, लक्ष्मीबाई रोड, पाशा का चौक, भैरोबाबा मंदिर के सामने वाली गली, संजय बैचेन के घर के पास, लाल कोठी, लाल कोठी के पास, उदयविलास आदि स्थानों पर लोगों से जनसंवाद किया, जहां स्थानीय लोगों ने भी आत्मीय स्वागत किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit