कांग्रेस प्रत्याशी केपी सिंह कक्काजू का ताबड़तोड़ जनसंपर्क जारी, मिल रहा भरपूर समर्थन
शिवपुरी। विधानसभा चुनाव अब अपने चरम पर पहुंच चुका है। शिवपुरी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री केपी सिंह कक्काजू ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं। जनसपंर्क के दौरान उन्हें लोगों का खूब प्यार और आशीर्वाद मिल रहा। जनसंपर्क के दौरान महिलाएं भी खुलकर कक्काजू के समर्थन में खड़ी नजर आ रही हैं और उन्होंने स्पष्ट रूप से कह दिया कि हम तो कक्काजू के साथ हैं और उन्हीं को अपना वोट देंगे। हमारा पार्षद जब से जीतकर गया है तब से उसने कोई काम नहीं कराया गया और नालियां गंदगी से भरी पड़ी हैं। कक्काजू ने अपने निर्धारित कार्यक्रमों के तहत मंगलवार को इण्डस्ट्रीयल एरिया फूड पार्क, आंगनवाड़ी केन्द्र, झांसी गन हाउस के पास, महावीर नगर, गांधी पार्क के सामने, राघवेन्द्र नगर, विजयपुरम शीतला माता मंदिर के पीछे, कठमई, रतनपुरचक्क इव्हीएम ऑफिस के पीछे, ग्रीन व्यूह होटल के पास, गोपाल चक्की के पास लुधावली, लुधावली, लक्ष्मी बाईरोड पानी प्लॉट के पास, सुभाषचौक आदि क्षेत्रों में पहुंचकर जनसभाओं को संबोधित किया गया। जनसंपर्क के दौरान केपी सिंह कक्काजू ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार आने पर सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाएगी, वहीं नारी बहना योजना, 500 रुपए में सिलेण्डर, दो लाख तक किसानों की ऋण माफी योजना, 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ और 200 यूनिट तक आधा बिल आदि योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा। जनसंपर्क के दौरान कक्काजू का लोगों द्वारा जगह-जगह खूब स्वागत किया जा रहा है, साथ ही समर्थन भी भरपूर मिल रहा है। जनसंपर्क के दौरान युवाओं में भाजपा सरकार के खिलाफ खासा रोष दिखाई दिया, रोजगार के अवसरों पर सरकार के प्रति जताई नाराजगी, वहीं वार्डों में जो 30 साल से पुरानी कॉलोनी हैं उनमें सड़कें नहीं है।







