Breaking Ticker

बांसखेड़ी में मंडली ने मतदाता गीत गाकर आदिवासी मतदाताओं को किया जागरूक


सीईओ उमराव सिंह मरावी ने चौपाल लगाकर आदिवासी मतदाताओं मतदान करने की दी समझाइश

शिवपुरी। जनपद शिवपुरी में इस बार विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हेतु कलेक्टर शिवपुरी के मार्गदर्शन में जोर शोर से स्वीप गतिविधिया चल रही हैं। इसी तारतम्य में सीईओ जिला पंचायत शिवपुरी रात में जब आदिवासी मतदाता फसल आदि के कार्यो से फ्री हो जातें हैं। प्रतिदिन अलग अलग पंचायतो में देर रात चौपाल लगाकर मतदाताओं को समझाइश दे रहे है। इसी प्रकार शिवपुरी जनपद की बांसखेड़ी पंचायत में सीईओ उमराव मरावी स्वयं उपस्थिति हुए एवं 250 आदिवासी मतदाताओं को मतदान गीतों के माध्यम से जागरूक किया ,उसके पश्चात चौपाल लगाकर समझाइश दी एवं सभी को मतदान की शपथ दिलवाई। उपस्थित मतदाताओं ने हाथ खड़े कर एकसाथ 17 नवंबर को सारे काम छोड़कर सबसे पहले मतदान करने हेतु सहमति दी। इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में एपीओ श्रीवास्तव, पीसीओ पाराशर,रोजगार सहायक बांसखेड़ी एवं रायश्री सेक्टर के सचिव रोजगार सहायको का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit