कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के समक्ष ली सदस्यता, कहा नहीं मिल रहा था मान व सम्मान इसलिए छोड़ी पार्टी
पोहरी-शिवपुरी। पोहरी में कांग्रेस पार्टी को लगातार मिल रहे जन समर्थन के बाद दिनों दिन मतदाताओं को स्नहे व प्रेम बढता ही जा रहा है। इसी क्रम में अन्य पार्टियों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी कांग्रेस को अपना समर्थन दे रहे हैं। शनिवार को पोहरी विधानसभा मेें आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं व अन्य पदाधिकारियों के अलावा सैकड़ों बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान, पीसीसी डेलीकेट्स किसन सिंह
तोमर, राघवेंद्र सिंह तोमर गुड्डू भैया, स्टार प्रचार व पोहरी प्रचार प्रभारी पारम सिंह रावत, कांग्रेस प्रत्याशी कैलाश कुशवाह, पोहरी ब्लॉक अध्यक्ष आफाक अंसारी, जिला संगठन मंत्री राजकुमार बंसल, जिला महामंत्री लखपत धाकड़, कार्यवाहक अध्यक्ष अंकित राजे, अरविंद चकराना सहित अन्य पदाधिकारियों के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर कांग्रेस को विजय दिलाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर बसपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीएसपी में तो सिर्फ स्वार्थ सिद्द करने के लिए प्रत्याशी आया है, जहां कार्यकर्ताओं को कोई मान व सम्मान तक नहीं दिया जा रहा है। इसलिए बसपा को छोड़ सम्मान देने वाली कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक सागर सहित अन्य पदाधिकारियों का कहना है कि कांग्रेस पार्टी की अच्छी विचारधारा को देखते हुए मैंने अपनी आप पार्टी को त्याग कर कांग्रेस की सदस्यता ग्राहण की है।
बसपा कभी नहीं रही बिचारधारा, वोट लेने दिखा रहा है ताकत
बसपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए बीएसपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि पोहरी विधानसभा में प्रद्युम्र वर्मा की कभी बहुजन की बिचारधारा नहीं रही। लेकिन यहां अपनी स्वार्थ व वोटों की संख्या को देखते हुए बहुजनों को दिखावा कर बहुचन बिचारधरा दिखाकर वोट बैंक की राजनीति की जा रही है। इसलिए बसपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि अभी तो सैकड़ों लोग बसपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होंगे। इस मौके पर सुखदेव सिंह, अरविंद, मनीराम, ख्यालीराम, पंखी, मनीष, सुरेंद्र सिंह, अशोक, रवि कुमार, जानकीलाल, संतकुमार, पंच्ची, तुलसी, जगराम, हरीशंकर सहित सैकड़ों बसपा व आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने कांग्रेस की सदस्यता हासिल की है।









